पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

ROAD ACCIDENT

पिथौरागढ़ से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्वालिक से आगे रनबिछुल क्षेत्र में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

ADVERTISEMENTS

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को सूचना मिली कि रनबिछुल इलाके में कार 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि वाहन में कुल तीन लोग सवार थे।

दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में था, जिसे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पहले ही खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया था। एसडीआरएफ ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है। मृतकों की पहचान हयात सिंह और संजय कुमारके रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS