बहुत ही बुरी खबर- यहाँ कार के खाई में गिरने से 2 व्यक्तियों की मौत एक गंभीर

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़ skt. com

पिथौरागढ़ से एक बहुत बुरी खबर आ रही है यहां एक दर्दनाक हादसे मैं कर के खाई में गिरने तथा उसमें दो लोगों के करने एक-एक गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है।

स्वालिक से आगे रनबिछुल क्षेत्र में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को सूचना मिली कि रनबिछुल इलाके में कार 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि वाहन में कुल तीन लोग सवार थे।

दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में था, जिसे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पहले ही खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया था। एसडीआरएफ ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है। मृतकों की पहचान हयात सिंह और संजय कुमारके रूप में हुई है।