सरकार ने जारी किया नया आदेश, पेंशनभोगियों को मिलेगा ………..

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

सरकार ने राज्य के पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनर्स (Family Pensioners) के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सरकार ने पांचवें वेतन आयोग (5th Pay Commission) के तहत आने वाले पेंशनर्स की महंगाई राहत यानी टेम्पररी इंक्रीज (TI) की दरों में जोरदार बढ़ोतरी की है। अब यह दर बढ़कर सीधे 443% तक पहुंच गई है।

ADVERTISEMENTS

गांधीनगर: गुजरात सरकार ने राज्य के पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनर्स (Family Pensioners) के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सरकार ने पांचवें वेतन आयोग (5th Pay Commission) के तहत आने वाले पेंशनर्स की महंगाई राहत यानी टेम्पररी इंक्रीज (TI) की दरों में जोरदार बढ़ोतरी की है। अब यह दर बढ़कर सीधे 443% तक पहुंच गई है।

गांधीनगर स्थित वित्त विभाग द्वारा जारी किए गए सरकारी आदेश के अनुसार, ये बढ़ी हुई दरें अलग-अलग चरणों में लागू की जाएंगी। इसके साथ ही सरकार ने पेंशनभोगियों को जुलाई 2021 से लेकर जून 2024 तक के लंबे समय के बकाए (Arrears) का भुगतान करने का भी बड़ा फैसला किया है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि किस पेंशनर को इस बढ़ोतरी से कितना फायदा मिलने वाला है।

कितनी बढ़ गई है महंगाई राहत (TI)?

गुजरात सरकार के नए आदेश के अनुसार, पांचवें वेतन आयोग के दायरे में आने वाले पात्र पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (TI) की दरों में चरणबद्ध तरीके से इजाफा किया गया है। पहले यह दर 381% पर थी, जिसे अब इस प्रकार बढ़ाया गया है:

1 जुलाई 2022 से महंगाई राहत को बढ़ाकर 396% कर दिया गया है। इसके बाद 1 जनवरी 2023 से यह दर बढ़कर 412% हो गई। फिर 1 जुलाई 2023 से इसे बढ़ाकर 427% किया गया और अंत में 1 जनवरी 2024 से यह दर सीधे 443% के स्तर पर पहुंच गई है।

https://3b245bfc464bf82683e0d9c02c745243.safeframe.googlesyndication.com/safeframe/1-0-45/html/container.html

यहां ध्यान देने वाली सबसे खास बात यह है कि इस बढ़ी हुई दर और एरियर का पूरा लाभ केवल उन पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को ही मिलेगा जो पांचवें वेतन आयोग के नियमों के तहत आते हैं।

जुलाई 2021 से जून 2024 तक का मिलेगा एरियर

सरकार ने पुरानी और नई संशोधित दरों के बीच जो अंतर (Difference) है, उसी हिसाब से बकाए एरियर का भुगतान करने का फैसला किया है। अलग-अलग समयावधि के लिए अंतर की दरें इस तरह तय की गई हैं:

1 जुलाई 2021 से 31 दिसंबर 2021 के बीच 56% के अंतर से भुगतान होगा। 1 जनवरी 2022 से 30 जून 2022 तक 69% का अंतर रहेगा। 1 जुलाई 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच 84% का अंतर तय किया गया है। इसके बाद 1 जनवरी 2023 से 30 जून 2023 के दौरान 100% और 1 जुलाई 2023 से 31 दिसंबर 2023 के लिए 115% का अंतर लागू होगा। वहीं 1 जनवरी 2024 से 30 जून 2024 की अवधि के लिए यह अंतर बढ़कर 131% हो गया है।

कैसे होगी एरियर की आसान कैलकुलेशन?

https://3b245bfc464bf82683e0d9c02c745243.safeframe.googlesyndication.com/safeframe/1-0-45/html/container.html

पेंशनर्स को मिलने वाले एरियर की रकम निकालने के लिए उनकी बेसिक पेंशन और उस अवधि के लिए लागू अंतर की दर को आधार बनाया जाएगा।

इसे एक उदाहरण से समझते हैं: मान लीजिए किसी पेंशनर की बेसिक पेंशन ₹10,000 है। अगर किसी निश्चित समय के लिए 131% का अंतर लागू होता है, तो हर महीने का अंतर ₹13,100 बनता है। इसी हिसाब से 6 महीने की अवधि का कुल बकाया एरियर ₹78,600 तक पहुंच जाएगा। हालांकि, हर पेंशनर को मिलने वाले एरियर की अंतिम रकम उनकी अपनी वास्तविक बेसिक पेंशन और पहले मिले हुए भुगतानों के आधार पर ही तय की जाएगी

ADVERTISEMENTS