जिला अस्पताल के क्लर्क का इस नदी में मिला श*व
रानीखेत के ऐराड़ पंतकोटली का था निवासी स्कूटी नदी किनारे मिली थी
बागेश्वर एसकेटी.com
बागेश्वर जिला चिकित्सालय बागेश्वर में क्लर्क के पद पर कार्यरत मोहित मेहरा का शव गोमती नदी से बरामद हुआ है। उनकी स्कूटी दयागढ़ बाईपास के पास गोमती नदी में मिली थी।
मोहित मेहरा पुत्र मोहन सिंह मेहरा, निवासी ग्राम एराड़, पंतकोटली, रानीखेत, जनपद अल्मोड़ा, जिला चिकित्सालय बागेश्वर में मृतक आश्रित के रूप में क्लर्क पद पर नियुक्त थे।
वह बागेश्वर के ग्राम अडौली में किराए के कमरे में रहते थे। बताया गया है कि वह कल देर शाम से लापता थे। उनकी स्कूटी दयागढ़ बाईपास के पास गोमती नदी में मिलने के बाद परिजनों और पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की।
तलाश के दौरान मोहित का शव गोमती नदी से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय पहुंचा दिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


