उर्मिला सनावर का ‘लेटर बम’: ‘VIP के नाम का खुलासा करने के बाद से मेरी जान को है खतरा’, SSP से की सुरक्षा की मांग

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
urmila-sanawar-letter-dehradun-ssp-request-security

उर्मिला सनावर का ‘लेटर बम’ अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को पत्र लिखकर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। उर्मिला का कहना है कि जब से मैंने VIP के नामो का खुलासा किया तब से मेरी जान को खतरा बना हुआ है। हालांकि लेटर पर एसएसपी का कहना है कि अभी तक इस संबंध में उन्हें कोई पत्र नहीं मिला है।

ADVERTISEMENTS

उर्मिला ने की SSP से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग

उर्मिला सनावर ने देहरादून एसएसपी को पत्र लिख है। लेटर में उर्मिला ने सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। उर्मिला का कहना है कि जब से अंकिता भंडारी मामले पर VIP के नामो का खुलासा किया है, तब से मेरी जान को खतरा बना हुआ है। उर्मिला का कहना है कि SIT बिठाकर निराधार मुझे परेशान किया जा रहा, जबकि मैं पुलिस का पूरा सहयोग कर रही हूं

उर्मिला सनावर ने पत्र में क्या लिखा है

निवेदन यह है कि मेरा नाम उर्मिल सनावर है और पिछले 25 सालों से अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रही हूं। मेरे पति सुरेश राठौर की और मेरी कुछ रिकोर्डिंग के माध्यम से मेरे पति ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का खुलासा किया। जिसका जिक्र मैने दुष्यंत कुमार गौतम राष्ट्रीय महासचिव भारतीय जनता पार्टी भाईसहाब से किया, क्यूंकि उस रिकार्ड में सुरेश राठौर पूर्व विधायक द्वारा दुष्यंत कुमार गौतम व अन्य VIP के नामो का खुलासा हुआ, जब मैंने इसका खुलासा किया तो तब से मेरी जान को खतरा बना हुआ है।

ankuta bhandari murder case

उर्मिला ने पत्र में आगे लिखा कि ‘आपकी पुलिस भी मेरे ऊपर SIT बिठाकर जान को खतरा बना निराधार मुझे परेशान कर रही है, जबकि मैं पुलिस का पूरा सहयोग करने को तैयार हूं तब भी भारी तादाद में पुलिस मुझे गिरफ्तार करने पंजाब पहुंची, जैसे मैं कोई अपराधी हूं, इसलिए मुझे पुलिस प्रशासन से अपने लिए सुरक्षा चाहिए, और जो अपराधी है उनकी उच्च स्तर पर जांच हो, अगर मुझे कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदार उत्तराखंड पुलिस, सुरेश राठौर, दुष्यंत गौतम और अजय कुमार होंगे

ADVERTISEMENTS