अंडर-19 की इस खिलाड़ी ने धोनी स्टाइल में आखिरी गेंद पर छक्का मारकर जिताया वर्ल्ड कप

ख़बर शेयर करें

अंडर-19 विश्व कप पांचवीं बार भारत की झोली में आ गया है भारत ने कल रात्रि हुए इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड की दिए गए टारगेट 190 रन को 47 .5 में प्राप्त कर लिया।

Ad
Ad

भारत की ओर से यह लक्षित 6 विकेट खोकर प्राप्त किया गया भारतीय खिलाड़ी आकाश बाना ने 48 ओवर की पांचवीं गेंद पर धोनी स्टाइल में छक्का मारकर भारत की झोली में यह विश्वकप डाल दिया। वर्ष 2011 में भी महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई में हुए फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ छक्का मारकर भारत को विजय दिलाई थी। बाना के इस शास्त ने धोनी की याद ताजा कर दी। इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सिर्फ 190 रन बनाए उसके जवाब में भारतीय टीम ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए 48 ओवर की पांचवीं गेंद पर जीत हासिल कर ली।

इंग्लैंड की ओर से जेम्स ने 95 रन की पारी खेली भारत की टीम ने इंग्लैंड को 44 पॉइंट 5 गेंद में 189 रन पर ही रोक दिया। भारत की ओर से राज बाबा ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए 31 रन पर पांच विकेट लिए वहीं बल्लेबाजी करते समय धुआंधार 35 रन बनाए निशांत सिंधु ने 50 रन का योगदान दिया शेख रशीद ने भी अच्छा योगदान दिया। इस तरह भारत ने वर्ष 2000 2008 2012 और 2018 में जीत के बाद अब 2022 में भी वर्ल्ड कप अपने कब्जे में ले लिया। वर्ष 2000 में मोहम्मद कैफ वर्ष 2008 में विराट कोहली वर्ड 2012 में उन्मुक्त चंद वर्ष 2018 में पृथ्वी शाह तथा अब 2022 में यश थुल के नेतृत्व में भारत ने विश्व कप जीता है।