हलद्वानी के सीनियर सिटीजन बिष्ट ने रचा इतिहास

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

दुनिया की सब ऊंची खारदुंगला चैलेंज में जीता 75000 हजार का इना

ADVERTISEMENTS

64 वर्षीय शिवेंद्र सिंह बिष्ट ने 13 हजार से 17 हजार की ऊँचाई पर किया दमदार प्रदर्शन।

हल्द्वानी skt. com

लद्दाख में आयोजित विश्व की सबसे ऊंचाई पर दौड़ी जाने वाली अल्ट्रा मैराथन खारदुंगला चैलेंज 72 किलोमीटर में देव विहार, ऊंचापुल निवासी 64 वर्षीय श्री शिवेंद्र सिंह बिष्ट (अल्ट्रा मैराथन रनर )ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 52 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त कर ब्रोंज मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर उन्हें ₹75,000 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

यह चुनौतीपूर्ण अल्ट्रा मैराथन लद्दाख के खारदुंग गांव (लगभग 13,000 फीट) से शुरू होकर खारदुंगला टॉप (17,618 फीट) तक पहुंचती है और विश्व की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड से होते हुए लगभग 11,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित लेह में समाप्त होती है। अत्यधिक ऊंचाई और कम ऑक्सीजन स्तर के कारण यह दौड़ दुनिया की सबसे कठिन अल्ट्रा मैराथनों में गिनी जाती है।

इस प्रतियोगिता में देश-विदेश से लगभग 12,000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इतनी अधिक ऊंचाई पर दौड़ने के लिए प्रतिभागियों को शरीर को लद्दाख के वातावरण के अनुकूल बनाने के लिए पर्याप्त एक्लिमेटाइजेशन (अनुकूलन) करना आवश्यक होता है। इसी कारण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले धावकों को सामान्यतः कम से कम 10 दिन पूर्व लद्दाख पहुंचकर वहां के वातावरण में अभ्यास और अनुकूलन करना पड़ता है।

शिवेंद्र सिंह बिष्ट ने भी प्रतियोगिता से पहले लद्दाख में रहकर लगातार अभ्यास किया और कठिन परिस्थितियों में स्वयं को तैयार किया।

ADVERTISEMENTS