Bank Holiday: कल पांचवें शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिए 31 अक्टूबर की छुट्टी का कारण
Bank Holiday: कल पांचवें शनिवार के दिन देश के कुछ हिस्सों में बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप 31 अक्टूबर को बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो आरबीआई के कैलेंडर के अनुसार अपने राज्य की स्थिति जरूर जांच लें।
Bank Holiday, : कल पांचवें शनिवार के दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 31 अक्टूबर को बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं।
कल पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं लेकिन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक कल कुछ राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। यहां जानिये कल किन-किन राज्यों में और क्यों बैंक बंद रहने वाले हैं।
आरबीआई के कैलेंडर के मुताबिक कल शनिवार 31 अक्टूबर को बैंक गुजरात में बंद रहने वाले हैं। यहां बैंक सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के कारण नहीं खुलेंगे।
कल यहां सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई जैसे तमाम बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, गुजरात के अलावा देश के अन्य सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
दिल्ली, बिहार, झारखंड, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक और अन्य राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
बैंक की शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI के जरिए पैसे ट्रांसफर किए जा सकेंगे।
ATM से कैश निकालने की सर्विस मिलेगी। हालांकि, बैंक की शाखा में होने वाले काम जैसे चेक क्लियरेंस और दूसरे जरूरी काम छुट्टी के कारण नहीं हो पाएंगे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


