6,6,6,6,6,6,6,6,6… ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ जड़ दिया तूफानी शतक, बने ऐसा करने वाले पहले कीवी बल्लेबाज
Glenn Phillips : न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे चौथे टी20 मैच में बल्ले के साथ शतक ठोक तहलका मचा डाला है. उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. आज यानी 30 अक्टूबर (शुक्रवार) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा टी20 मैच खेला जा रहा है. इस मैच में ग्लेन फिलिप्स ने कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. आइए इसके बारे जानते हैं.
ग्लेने फिलिप्स बने पहले कीवी बल्लेबाज
न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स भारत के खिलाफ एक टी20 सीरीज में तीन बार 50+ से ज्यादा रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाजी बन गए हैं. वहीं वो भारत के खिलाफ एक टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा बार यानी 3 बार 50+ स्कोर रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. ग्लेन फिलिप्स से पहले वेस्टइंडीज के निकोलस पूर 2022 में और शाई होफ 2026 में ऐसा कर चुके हैं.
T20I सीरीज में भारत के खिलाफ 3 बार 50+ स्कोर
- निकोलस पूरन भारत में 2022
- शाई होप भारत में 2026
- ग्लेन फिलिप्स न्यूजीलैंड में 2026
इस मैच की बात करें तो, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और मिचेल सेंटनर को एक बार फिर से बैटिंग करने का न्योता दिया. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 251 रनों का स्कोर खड़ा किया है. अब इंडियन क्रिकेट टीम को जीत के लिए 251 रनों की जरूरत है.
इस मैच में न्यूजीलैंड के लिए इस मुकाबले में फिन एलन ने 17 बॉल में 2 चौके और 2 छक्कों के साथ 31 रनों की पारी खेली. डेरिल मिशेल ने 24 रनों का योगदान दिया. माइकल ब्रेसवेल के बल्ले से 25 बॉल में 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 65 रनों की तूफानी पारी आई.
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


