बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट से नहीं हो पा रहा संपर्क

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बद्रीनाथ धाम से से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रश हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे ।
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश
घटना शुक्रवार की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के चाई गांव के पास क्रैश हो गया। बताया जा रहा है हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे। हादसे की वजह खराब मौसम बताई जा रही है।
पायलट से नहीं हो पा रहा संपर्क
बताया जा रहा है यात्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर देहरादून सहस्त्रधारा लौट रहे थे। इस दौरान ये हादसा हो गया। टीमें हेलिकॉप्टर के पायलट से संपर्क करने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन अब तक संपर्क नहीं हो पाया है। हादसे की सूचना सेना ने प्रशासन को दी है। फिलहाल हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


