आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तबादलों को लेकर दिए ..
New delhi skt.com
निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को चुनाव कार्य से जुड़े उन अधिकारियों का तबादला करने का निर्देश दिया है, जो अपने गृह जिले में तैनात हैं या एक ही जिले में तीन साल या उससे अधिक समय से कार्यरत हैं।
पांचों राज्यों के मुख्य सचिवों और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को भेजे पत्र में आयोग ने कहा है कि चुनाव से सीधे जुड़े किसी भी अधिकारी को उसके मौजूदा जिले में तैनात रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
तीन साल की अवधि की गणना के लिए गोवा, मणिपुर, पंजाब और उत्तराखंड में 31 मार्च 2027, जबकि उत्तर प्रदेश में 31 मई 2027 की तारीख तय की गई है।
आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी और पुलिस निरीक्षक, उपनिरीक्षक या उनसे वरिष्ठ अधिकारियों को पिछले विधानसभा चुनाव या उसके बाद हुए किसी उपचुनाव के दौरान संबंधित विधानसभा क्षेत्र या जिले में तैनात रहने के बाद दोबारा वहां तैनात नहीं किया जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


