परिवार प्रबोधन के दौरान भागवत ने दिया यह संदेश

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉटकॉम

ADVERTISEMENTS

आर एस एस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि जब समाज में जागृति आएगी तो देश के साथ पूरा विश्व भी जगेगा अपना पूरा विश्व हिंदुत्व में हो जाएगा। मोहन भागवत हल्द्वानी के तीन दिवसीय प्रवास के दौरान यहां लामाचौर स्थित एक निजी इंस्टिट्यूट मैं विगत 2 दिनों से सेवा भाव में लगे लोगों के परिजनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत एक दिन विश्व गुरु जरूर बनेगा। भारत की सांस्कृतिक विरासत का और बड़ों का आदर करने की शैली का पूरा विश्व अनुकरण करने लगा है।

उन्होंने कहा कि बाहरी देशों के लोग जब यह सुनते हैं कि भारतीय अपने माता पिता की सेवा करते हैं तो उन्हें एसएस संस्कार अपनी ओर खींचते हैं। मोहन भागवत ने कहा कि पूरा देश एक अलग ही कुरीति की तरफ बढ़ रहा है जिसे नशा कहते हैं इसे दूर करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शीघ्र ही अभियान चलाएगा

सहप्रचारक संजय जी ने बताया कि शीघ्र ही प्रदेश के देहरादून और नैनीताल जिले में नशे के खिलाफ अभियान शुरू किया जाएगा सरसंघचालक ने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जाहिर की है। सरसंघचालक की बैठकों दूसरे दिन समापन हुआ अब तीसरे दिन पूरे प्रदेश के प्रांत प्रचारकों के साथ बैठक होगी।

ADVERTISEMENTS