एमआईईटी अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग सम्मेलन में देश भर के विद्यार्थी एवं शिक्षाविदों का होगा जमघट
हल्द्वानी का एमआईईटी कॉलेज आफ नर्सिंग कर रहा है अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग सम्मेलन
हल्द्वानी skt.com
9 से 11 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग सम्मेलन में देश भर के नर्सिंग के छात्र और शिक्षाविद नर्सिंग को और अधिक प्रभावी तरीके से चिकित्सा क्षेत्र में कार्य करने तथा नई तकनीकी और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के उपयोग पर मंथन करेंगे।
यह बात एमआईईटी के एमडी डॉ बीएस बिष्ट ने कही।वह सम्मलेन से पूर्व मीडिया कर्मियों से बात कर रहे थे
मिट्टी उन्होंने कहा कि नर्सिंग सम्मेलन का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नर्सिंग इनफॉर्मेटिक, डिजिटल लर्निंग सिमुलेशन आधारित शिक्षण आधारित बेस्ड लर्निंग गेमीफिकेशन फिलडेड क्लासरूम और कंपिटेंसी बेस्ड एजुकेशनल जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।
इसके लिए राष्ट्रीय स्तर की विशेषज्ञ व अपने सुझाव और विचार प्रस्तुत करेंगे राष्ट्रीय स्तर के नर्सिंग क्षेत्र के विशेषज्ञ जिनमें डॉ राजेश कुमार शर्मा, डॉक्टर प्रियंका ए मसीही ,डॉक्टर प्रतिभा मनोहरम बी, श्रीमती चेतना डॉक्टर लेखा विश्वनाथ हिमांशु जोशी, श्री सुबोजोत बलन नाम, डॉक्टर स्वप्निल विट्ठल तथा प्रशांत शर्मा मुख्य रूप से शामिल हैं।
राष्ट्रीय स्तर के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ श्री अरविंद जोसेफ वाई, श्री अर्नेस्ट लेमुअल भी अपने अनुभव को साझा करेंगे।
डॉ बी एस बिष्ट ने यह भी बताया कि सम्मेलन के दौरान विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को अपने शोध पत्र और प्रोजेक्ट भी प्रस्तुत करने का मौका दिया जाएगा। प्रतियोगियों को शोध कार्यों को विशेषज्ञ के सामने रखना और उनसे विचार साझा करने तथा शोध क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए उनके सुझावों का मार्गदर्शन लेने का मौका मिलेगा।
डायरेक्टर डॉक्टर तरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य सिर्फ नर्सिंग में नई तकनीकी को समावेश करना ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों में समालोचनात्मक निर्णय लेने की क्षमता ,समस्या के समाधान और व्यावहारिक दक्षता को भी विकसित करना है ।
वाइस प्रिंसिपल एवं एसोसिएट प्रोफेसर शेखर सुठा ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि एमआईईटी कुमाऊं कॉलेज आफ नर्सिंग पूरे एमआईईटी समूह का एक महत्वपूर्ण घटक है ।
नर्सिंग को और अधिक आधुनिक तरीके से विद्यार्थियों के समक्ष रखना के लिए कॉलेज में कई व्यवस्थाएं की गई है जिसमें सिमुलेशन लैब प्रयोगशाला पुस्तकालय तथा क्लीनिकल प्रशिक्षण महत्वपूर्ण कड़ी है।
एसोसिएट प्रोफेसर आकांक्षा ने बताया कि नर्सिंग के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के शुभारंभ के लिए लिए कई मुख्य अतिथि जिनमे केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री अजय टम्टा ,पंतनगर यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉक्टर शिवेंद्र कुमार कश्यप तथा हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर अजय आर्य मुख्य रूप से शामिल होंगे ।
संस्थान के लेक्चर गौरव नेगी ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए नई तकनीकी से नर्सिंग को और अधिक प्रभावित तरीके से जानने का यह अनोखा और अद्भुत मौका है देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले विद्यार्थियों और शोधार्थियों का यह संगम नर्सिंग के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



मेडिकल किंग जीआरडी पर बड़ी कार्यवाही