राजा दशरथ का किरदार निभा रहे कैबिनेट मंत्री भगत उनके आदर्शो को लेकर क्या कहा देखें (वीडियो)

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी ऊंचा पुल स्थित श्री ग्रामीण रामलीला में दशरथ के किरदार को निभाने वाले कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि राजा दशरथ के आदर्शों को अपनाने की आज के वर्तमान परिपेक्ष में ज्यादा जरूरत है।

राजा दशरथ की भूमिका के दौरान उन्होंने महारानी की गई की नाराजगी के बारे में जाना तथा उन्हें मनाने का पूरा प्रयास किया लेकिन महारानी की गई अपनी दासी मंथरा के दिखावे में आने के कारण उनकी कोई भी बात नहीं मानते हैं जिसका परिणाम यह होता है कि उन्हें अपने प्रिय पुत्र राम के विवो के कारण लंबी बीमारी का सामना करना पड़ता है तथा चौथी अवस्था में पुत्र वियोग के कारण के उन्हें अपने प्राण भी त्यागने पड़ते है। लेकिन इसके बाबजूद वह अपने दिए बचनों को पुरी तरह निभाए का काम करते हैं।

किरदार करने से पूर्व सच की तोप से बात करते कैबिनेट मंत्री भगत

उन्होंने कहा कि राजा दशरथ अपने बचनों के लिए अपने प्राण भी त्याग देते हैं लेकिन अपने वचनों से वह विमुख नहीं होते हैं। आज की राजनीति की परिपेक्ष में उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज राजनीतिक लोग दिन प्रतिदिन अपने बयान बदल देते हैं और संविधान के प्रति खाई कसम को भी बिसरा देते हैं जिससे भावी पीढ़ी कोई सीख नही ले पाती है। जिस तरह का आचरण आज के दिनों में समाज मे हो रहा है वैसा ही भावी पीढ़ी सीख ले रही है।

9

उन्होंने कहा कि वह पूरा प्रयास करते हैं कि वह अपने जीवन में राजा दशरथ के आदर्शों को उतारने का प्रयास करते हैं। चाहे इसके लिए उन्हें कितनी ही परेशानी क्यों नहीं उठाने की पड़े टोनी स्टार्क

जबकि राजा दशरथ को अपनी रानी के कई को दिए हुए वचनों को निभाने के लिए अपने सबसे प्रिय पुत्र राम को भी बनवास भेजना पड़ा लेकिन आज वर्तमान में राजनीति इतनी सस्ती हो गई है कि लोग पुत्र मोह के कारण तरह तरह के झूठे प्रलोभन जनता को देकर अपना उल्लू सीधा करते हैं।

ग्रामीण श्री रामलीला कोदेखने के लिए शहर के तमाम संभ्रांत नागरिक भी पहुचे हुए थे। जिनमें मुख्य रूप से मेयर डॉक्टर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला कांग्रेस नेता महेश शर्मा खीम सामंत, दर्जा राज्यमंत्री तरुण बंसल स्थानीय पार्षद प्रमोद पंत, चंदन सिंह पोखरिया सुरेश गौड़, प्रकाश सिंह रवि कुरिया, प्रकाश सिंह पटवाल, भोला भगत, समेत पूर्व प्रधान राजू मेहरा समेतकई जाने माने लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS