पंखुड़ियाॅं का सीजन 11 का ऑडिशन 10 अक्टूबर को
ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी। पंखुड़ियाॅं सांस्कृतिक पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति के द्वारा बहु प्रसिद्ध प्रदेश स्तरीय पंखुड़ियां- 2021(सीजन 11) के अंतर्गत मिस एंड मिसेज कुमाऊं, उत्तराखंड बेस्ट डांसर व वॉइस ऑफ उत्तराखंड के ऑडिशन 10 अक्टूबर रविवार को प्रातः 10:00 बजे से 1:00 बजे तक सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में होगा।
ADVERTISEMENTS
उक्त जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष रिंपी बिष्ट ने कहा कि युवाओं को सही दिशा देने के लिए संस्था महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वाहन कर रही है जिससे युवा नशे से दूर रहें और प्रगति की राह में चलें।
इस दौरान कौस्तुभ चंदोला, योगेश बुढलकोटी, सुमित बिष्ट, नवनीत चौहान, पवन पाठक और प्रियंका गोस्वामी उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


