फिर भारी बारिश फिर अलर्ट कल भी स्कूलों की छुट्टी#heavyrainschoolsclosed

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

nanital news एसकेटी डॉट कॉम

प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश के अलर्ट के बीच नैनीताल जिले के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल कल यानी 7 अक्टूबर को सभी शासकीय शासकीय था निजी पब्लिक स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है.

उत्तराखंड में मौसम विभाग के द्वारा भारी बारिश की चेतावनी दे दी गई थी जिसके बाद से भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए नैनीताल जिले के डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने 7 अक्टूबर को एक दिन के अवकाश की घोषणा की है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा 06 अक्टूबर को दोपहर में जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 07 अक्टूबर शुक्रवार को कुमाऊं मण्डलों के कुछ जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है

.अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना के दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा नैनीताल के समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल एवं अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयों में उपस्थित रहने के आदेश दिए है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित विद्यालय/ संस्थान के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी

ADVERTISEMENTS Ad