बागेश्वर में यहाँ कार गिरी खाई में, मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

Accident in bageshwar

बागेश्वर में एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। बागेश्वर से दफौट मोटर मार्ग की तरफ़ जा रही एक कार मालता के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर शवों को बाहर निकाला। और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं घायल को बागेश्वर से हायर सैंटर रैफर कर दिया है, जबकि पुलिस ने शवों का पंचनामा भर अग्रिम कार्वाही शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि अल्टो कार में सवार होकर सुनील, रोहित, विजय  व मनोज बागेश्वर जिला मुख्यालय से रामलीला देखकर अपने घर जा रहे थे, तभी ये हादसा हुआ। जिसमें तीन लोगों की तो मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया है। 

ADVERTISEMENTS