ऐसा बदतमीज कि ऑटो में ही शुरू कर दी छेड़खानी शिकायत पर पुलिस ने की कार्यवाही

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉटकॉम

हल्द्वानी महानगर में नशेड़ी ओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है नशेड़ी इतने धूत रहते हैं की उन्हें समय ,स्थान और आम लोगों की प्रतिष्ठा का भी कोई ख्याल नहीं रहता है ऐसा ही एक मामला सामने आया है ब्लॉक तिराहे पर से ऑटो में बैठी युवती के साथ एक नशेड़ी युवक ने छेड़छाड़ कर दी।

युवती द्वारा विरोध स्वरूप पुलिस को इसकी जानकारी दी पुलिस ने पहुंचकर उसे सुरक्षा प्रदान की और नशेड़ी को अपनी गिरफ्त में लिया युवती के पिता की ओर से नशेड़ी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है यह घटना 9 सितंबर की है पुलिस ने देवलचौड निवासी एक युवक के खिलाफ छेड़खानी अभद्रता का मुकदमा दर्ज कर लिया है। ऑटो में जाते समय आप इस तरह की हरकतें करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आएं तभी ऐसे लोगों का मनोबल गिरेगा। चुप रहने पर ऐसे लोगों की हिम्मत बढ़ती है और वह लगातार वारदातों को अंजाम देते रहते हैं। मुखानी थाने की पुलिस का कहना है कि वह शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करती है और आरोपी के खिलाफ किसी भी तरह से संवेदना दिखाना ठीक नहीं है।

ADVERTISEMENTS