महिला के साथ यौन उत्पीड़न का प्रयास, चिल्लाने पर 60 हजार रुपए लूटकर भागा आरोपी कैब चालक
एक कैब चालक ने कथित तौर पर एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न का प्रयास किया और उससे 60,000 रुपए लूट लिए. इस मामले में Police ने First Information Report दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
हैदराबाद, 28 सितंबर . हैदराबाद के बाहरी इलाके शमशाबाद के पास एक कैब चालक ने कथित तौर पर एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न का प्रयास किया और उससे 60,000 रुपए लूट लिए. इस मामले में Police ने First Information Report दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना Friday (26 सितंबर) की रात को 2019 के दिशा मामले के स्थल के पास घटी, लेकिन Monday को इसका पता चला. 38 वर्षीय महिला ने राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (आरजीआईए) Police स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. Police ने बाद में First Information Report दर्ज की है.
Police के अनुसार, महिला ने बताया कि वह 26 सितंबर को शाम करीब 6 बजे हैदराबाद आने के लिए जडचेरला में टैक्सी में बैठी थी. उसके पास नकद 60,000 रुपए थे. शमशाबाद पहुंचने पर ड्राइवर ने गचीबोवली जाने के लिए उससे 50 रुपए अतिरिक्त मांगे, जिसके लिए वह सहमत हो गई.
First Information Report में कहा गया है कि टोंडुपल्ली टोल गेट पार करने के बाद ड्राइवर ने दवाइयां खरीदने के लिए ओआरआर सर्विस रोड पर एक मेडिकल शॉप पर गाड़ी रोक दी.
रात करीब 8:30 बजे, उसने कोथवालगुडा सर्विस रोड के किनारे एक सुनसान जगह पर गाड़ी रोकी और कथित तौर पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की. जब उसने शोर मचाया और गाड़ी से बाहर निकली, तो ड्राइवर ने नकदी वाला बैग छीन लिया और तेजी से भाग गया.
उसी रात मिली शिकायत के आधार पर Police ने बीएनएस की धारा 74, 318 (4), 303 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
बता दें कि 27 नवंबर 2019 की रात को टोंडुपल्ली टोल गेट के पास ही 27 वर्षीय महिला डॉक्टर दिशा (बदला हुआ नाम) के साथ सामूहिक बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई थी. दिशा का जला हुआ शव अगले दिन शादनगर के पास चटनपल्ली में मिला था. हालांकि, बाद में इस मामले में गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों को 6 दिसंबर, 2019 को Police के साथ कथित मुठभेड़ में मार गिराया गया था.
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


