आखिर क्यों 26 वर्षीय सेना के जवान ने की आत्महत्या इस हालत में मिली थी लाश

ख़बर शेयर करें

राज्य में गत दिवस पूर्व सेना के जवान के शहीद होने की खबर सामने आई थी बता दे कि पौड़ी ज़िले के पाबौ, बुरांशी गांव निवासी सेना के जवान मनदीप सिंह नेगी शहीद हो गए हैं लेकिन सच्चाई ये है कि उन्होंने आत्महत्या की थी। उनका खून से लथपत शव बरामद हुआ था। बता दें कि मन्दीप सिंह (26 ) सेना की 32-इनफ्रेंट्री में मेरठ के फाजलपुर में तैनात थे और वो मूल रुप से पौड़ी, पाबौं, बुरांशी गांव के रहने वाले थे। वो ड्यूटी पर तैनात थे और राइफल से खुद को गोली मारी। जानकारी मिली है कि उसकी राइफल से तीन गोलियां चली थी। इस घटना की जानकारी उनके परिजनों तक पहुँचाई गई। फ़िलहाल सेना के अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंकरखेड़ा के फाजलपुर क्षेत्र में सेना की 32-इनफ्रेंट्री में तैनात मंदीप सिंह ने खुद को राइफल से मारकर आत्महत्या की है। घटना मंगलवार देर रात 2 बजे की है, जब जवान संतरी की ड्यूटी पर तैनात था।

Ad
Ad

उसका खून से लथपत शव बरामद हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव मर्चरी में रखा गया। वहीं सेना के अफसरों ने जवान के परिजनों को भी घटना की सूचना दी जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार मन्दीप सिंह 2015 में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुए थे। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात में अपनी सर्विस राइफल इंसास के साथ मनदीप संतरी की ड्यूटी कर रहे थे। रात करीब 1:30 और 2 बजे के बीच में अन्य साथी सेना के जवानों को फायरिंग की आवाज सुनाई दी। सभी जवान घटनास्थल की ओर दौड़े तो देखा कि संतरी मन्दीप सिंह का लहुलूहान शव पड़ा था। पास ही इंसास राइफल भी थी। सूचना पर सेना के अफसर भी पहुंचे। राइफल की मैगजीन चेक की तो उसमें से तीन गोली फायर हुए थे, जबकि 17 गोली इंसास की मैगजीन में मौजूद थी। वहीं रायफल की फायरिंग निब ब्रस्ट के निशान पर लगी हुई थी।

मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की। मन्दीप सिंह की ठोड़ी में दो गोली लगी थी, जो सिर से पार हो गई। जबकि तीसरी गोली गाल और कान को रगड़ती हुई निकल गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल के बाद यह तय हो गया था कि जवान ने रायफल का तीन गोली वाला ब्रस्ट खुद को मारकर आत्महत्या की है।सेना के अफसरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की। सेना के जवान ने अपनी सर्विस राइफल इंसास से ब्रस्ट की तीन गोली मारकर आत्महत्या की है। राइफल की मैगजीन में 17 गोली और भरी हुई हैं। राइफल को कब्जे में लेकर शव मर्चरी पहुंचाया है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।