Free Gas Cylinder Scheme 2026: इन परिवारों को साल में 6 फ्री LPG सिलेंडर, जानें किसे मिलेगा फायदा
आजकल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें सुनते ही अच्छे-अच्छों का बजट डगमगा जाता है। लेकिन इसी बीच जम्मू-कश्मीर के कुछ लोगों की तो लॉटरी लग गई है। Free Gas Cylinder Scheme 2026 के तहत जम्मू-कश्मीर सरकार ने ऐलान किया है कि पात्र परिवारों को साल में पूरे 6 LPG सिलेंडर बिल्कुल मुफ्त दिए जाएंगे।
जम्मू-कश्मीर सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री सतीश शर्मा ने विधानसभा में इस योजना को मंजूरी देने का ऐलान किया है। हालांकि घोषणा के बाद विधानसभा में थोड़ा राजनीतिक घमासान भी देखने को मिला। विपक्ष का कहना था कि चुनाव के दौरान हर घर को 12 सिलेंडर देने का वादा किया गया था, पर अभी 6 सिलेंडर की ही मंजूरी मिली है।
किसे मिलेंगे ये 6 मुफ्त LPG सिलेंडर
सबसे जरूरी बात यह है कि मुफ्त सिलेंडर का फायदा जम्मू-कश्मीर के सभी लोगों को नहीं मिलेगा। यह सुविधा केवल अंत्योदय अन्न योजना (AAY) यानी बेहद गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए तय की गई है। जम्मू-कश्मीर में लगभग 8.79 लाख AAY लाभार्थी हैं, जिन्हें इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा।
पैसे कैसे मिलेंगे
आपको सिलेंडर के लिए दुकान पर जाकर सिफारिश लगाने की जरूरत नहीं होगी। सरकार योजना के तहत 6 रिफिल की राशि आधार से जुड़े बैंक अकाउंट में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे भेजेगी। यानी आप सिलेंडर लीजिए और पैसे सीधे आपके खाते में आ जाएंगे।
लेह में मिलता है सबसे महंगा सिलेंडर
क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे महंगा रसोई गैस सिलेंडर लेह में बिकता है? ट्रांसपोर्टेशन और मुश्किल रास्तों के कारण लेह में घरेलू सिलेंडर करीब 1179 रुपये का मिलता है, जो दिल्ली के मुकाबले 237 रुपये ज्यादा महंगा है।
लेह में बिना सब्सिडी वाला कमर्शियल सिलेंडर 3385.50 रुपये का बिकता है, जो दिल्ली से 638 रुपये ज्यादा है। ऐसे में पहाड़ी और दूर-दराज के इलाकों में मुफ्त सिलेंडर मिलने से गरीब परिवारों के चूल्हे बिना किसी आर्थिक तंगी के जलते रहेंगे।
अगर आप जम्मू-कश्मीर में रहते हैं और आपका कार्ड AAY के तहत आता है, तो तुरंत अपना आधार कार्ड और बैंक अकाउंट लिंक (e-KYC) चेक करा लें, ताकि DBT का पैसा बिना किसी रुकावट के आपके खाते में पहुंच सके।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



उपलब्धि – विगत एक वर्ष में चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी में 300 से अधिक कार्डियोथोरेसिक प्रक्रियाएं, 100 से ज्यादा जटिल हृदय सर्जरी