खुफिया ब्यूरो का फर्जी अधिकारी एयरगन के साथ गिरफ्तार
पुलिस ने लाल-पीली -नीली बत्ती लगी कार को भी किया सीज
हलद्वानी skt. com
हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान एक ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया है, जो खुद को खुफिया ब्यूरो (IB) का अधिकारी बताकर पुलिस पर ही रौब गालिब कर रहा था। आरोपी अपनी कार पर लाल-नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ का बोर्ड लगाकर घूम रहा था। कार की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड से पिस्टल जैसी दिखने वाली एयरगन, फर्जी पहचान पत्र और आईबी से जुड़े नकली दस्तावेज बरामद हुए हैं।

चेकिंग के दौरान काठगोदाम की ओर से आई कार
पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर की रात उपनिरीक्षक कृपाल सिंह की टीम तिकोनिया चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान काठगोदाम की तरफ से एक कार आती दिखाई दी। गाड़ी पर लाल-नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ लिखा हुआ था। संदेह होने पर पुलिस ने कार को रुकवाया और चालक को नीचे उतारकर नाम-पता पूछा। इस पर युवक ने खुद को खुफिया ब्यूरो का अफसर बताते हुए एक पहचान पत्र दिखाया।
हालांकि, जब पुलिस ने उसके पद और तैनाती को लेकर कड़े सवाल पूछे, तो वह सकपका गया। भौकाल जमाने के लिए रखता था एयरगन शक गहराने पर जब पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो डैशबोर्ड से पिस्टल जैसी दिखने वाली एयरगन और आईबी से संबंधित दस्तावेज मिले।
कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने माना कि लोगों पर प्रभाव और रौब जमाने के लिए वह एयरगन और फर्जी कागजात रखता था।
आरोपी की प्रोफाइल और पुलिस कार्रवाई आरोपी की पहचान: मोहासिब खान (24 वर्ष), निवासी- शाहबाद गेट, मोहल्ला ईदगाह, थाना कोतवाली, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश)। बरामदगी: फर्जी आईकार्ड, आईबी के दस्तावेज और एक एयरगन (जिन्हें पुलिस ने सील कर दिया है)। कार सीज: आरोपी वाहन के जायज दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके बाद गाड़ी को मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत सीज कर दिया गया। दर्ज धाराएं: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 168, 318(3), 319(2) और 336(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नम आंखों से दी डीआईओ गिरिजा को अंतिम विदाई