कोरोना की दोबारा से एंट्री गाजियाबाद के भाजपा पार्षद हुए संक्रमित

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

कोरोना फिर देश में अपने पांव पसारने लगा है 8 महीने बाद गाजियाबाद में कोरोना की एंट्री

कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है. आपको बता दें कि यहां गाजियाबाद के शास्त्रीनगर इलाके में भाजपा पार्षद अमित त्यागी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. पार्षद अमित के कोविड पाए जाने के बाद उनके परिवार के सदस्यों की भी अब जांच होगी. खबर मिली है कि अमित के परिवार के किसी सदस्य की दुबई की ट्रैवल हिस्ट्री मिली है. हालांकि, अमित कोरोना वायरस के किस स्वरूप से संक्रमित हैं, यह पता लगाने के लिए उनके सैंपल को पूर्ण जीनोम अनुक्रमण जांच के लिए भेजा गया है

.गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के नए जेएन.1 स्वरूप का पहला मामला आठ दिसंबर को केरल में सामने आया था. सरकार ने सर्द मौसम और विशेष रूप से नए साल के उत्सव के दौरान बंद स्थानों में अपेक्षित भीड़ के संदर्भ में आम जनता को एहतियाती उपायों का पालन करने के लिए कहा है.

ADVERTISEMENTS Ad