यहां भाजपा पदाधिकारी ने अधिकारियों के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया।

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तर प्रदेश मैनपुरी में एक युवक ने अधिकारियों के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए तहसील में बहुत हंगामा किया उसे इतना गुस्सा था कि उसने गुस्से में अपने ऊपर तहसील में ही ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया

ADVERTISEMENTS

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में करहल तहसील में बुधवार को एक युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया। उसने तहसील अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए काफी देर तक हंगामा किया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। एसडीएम ने युवक से बातचीत कर समझाया।

करहल थाना क्षेत्र के इकहरा गांव निवासी विक्रम सिंह खुद को बीजेपी का पदाधिकारी बताता है। वह एक जनसेवा केंद्र का संचालन भी करता है। कुछ दिन पहले उसने एक मांग पत्र एसडीएम को दिया था। इसमें कुछ मांगो को पूरा कर दिया गया। लेकिन कुछ मांगे अधिकारियों के स्तर की नहीं थी। इसको लेकर उसे आगे की प्रक्रिया करने के लिए कहा गया था। बुधवार की दोपहर विक्रम अचानक एसडीएम गोपाल शर्मा के कार्यालय के पास पहुंचा। 

बहुत समझाने पर युवक हुआ शांत

युवक ने परिसर में खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया। उसे ऐसा करते देख वहां मौजूद सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी सतर्क हो गए। उसे पकड़ लिया लेकिन युवक शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। वह लगातार तहसील में भ्रष्टाचार व्याप्त होने की बात कहे जा रहा था। लोग शांत करने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन वह लगातार उग्र होता जा रहा था। एसडीएम ने युवक को बुलाकर उसकी बात को सुना और उसे प्रक्रिया के बारे में बताया। एसडीएम के समझाने पर युवक शांत हुआ

पहले भी पूर्व एसडीम के खिलाफ शिकायतें कर चुका है युवक

बुधवार को तहसील परिसर में ज्वलनशील पदार्थ डाल कर हंगामा करने वाला युवक पूर्व एसडीएम की शिकायतें भी कर चुका है। एसडीएम गोपाल शर्मा ने बताया कि पूर्व एसडीएम ने एक पीड़ित को पट्टे पर कब्जा दिलाया था। यह विक्रम को मंजूर नहीं था। इसी को लेकर वह पूर्व में शिकायतें करता रहा है।

एक मांग दिया गया था। इसमें कुछ मांगे पूर्ण कराई गईं थीं। कुछ मांगे न्यायिक प्रक्रिया के तहत कराई जानी है। इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आज तहसील आकर हंगामा किया गया। दबाव बना कर मांगे पूरा कराना चाहता है, जो संभव नहीं है। युवक को समझाया गया अब वह संतुष्ट है

ADVERTISEMENTS