लड़के की चाह में पति ने की पत्नी की हत्या

ख़बर शेयर करें

आज के दौर में जहां लड़का लड़की एक समान है कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है लेकिन कुछ लोग ऐसे आज भी है जो लड़के की चाह में कुछ भी कर जाते हैं ऐसा ही एक मामला ग्वालियर से आया

Ad
Ad

लड़का पैदा नहीं होने पर पत्नी की गला दबाकर हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज

ग्वालियर में संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत का राज पुलिस ने खोल दिया है. पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. फिलहाल वह फरार है.

दरअसल, महिला को लड़का नहीं होने पर पति विवाद करता था.ग्वालियर के सिरोल इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली महिला के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने उसके पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, 13 दिसंबर को सिरोल थाना क्षेत्र के गणेश डेयरी के पीछे हुरावली में रहने वाली सृष्टि पाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सृष्टि की दो बेटियां हैं। मायके पक्ष का कहना था कि सृष्टि की हत्या की गई है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी उसका गला दबाए जाने की पुष्टि हुई थी।के बाद पुलिस ने मृतका की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट एवं मायके पक्ष के बयान के आधार पर पति दशरथ पाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दशरथ पाल अपनी पत्नी सृष्टि से इस बात से खफा रहता था कि उसे लड़का नहीं हो रहा है। शादी के बाद उसको दो लड़कियां पैदा हुई थीं। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। वह अक्सर इस बात को लेकर ताने देता था कि वह लड़का पैदा नहीं कर सकती। वह पत्नी से मारपीट भी करता था।

मामले के अनुसार, पति दशरथ पाल मुरार थाना क्षेत्र के एमएच चौराहे के पास सुतारपुरा इलाके में रहता है। वह घटना के दिन अपनी ससुराल हुरावली आया था। जहां पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी दशरथ पत्नी का गला दबाकर भाग गया था। पुलिस ने अब दशरथ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल, आरोपी फरार बताया गया है। इस मामले में एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।