रामनवमी के दिन मंदिर अचानक हुआ हादसा,4 की….

ख़बर शेयर करें

इंदौर में रामनवमीं के दिन एक बड़ा हादसा हो गया। पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर बावड़ी के ऊपर की छत धंसने से कई लोग बावड़ी (कुएं) में गिर गए। इनमें 4 महिलाओं की मौत हो गई। करीब ढाई घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चला। कलेक्टर इलैयाराजा टी ने बताया कि 19 लोगों को बचा लिया गया है। 

Ad
Ad

जानकारी के मुताबिक, बावड़ी की जो छत गिरी, इस पर बैठकर हवन किया जा रहा था, जिसमें करीब 25 लोग 40 फीट गहरी बावड़ी में गिर गए, इसमें अधिकांश महिलाएं थीं।

तुरंत मौके पर पहुंचे थे अफसर, शिवराज ने जानकारी ली

हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर, कमिश्नर और एसपी मौके पर घटनास्थल पहुंचे। विधायक आकाश विजयवर्गीय भी पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना के बारे में जानकारी ली और रेस्क्यू तेज करने की बात कही। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

 दरअसल राम मंदिर में रामनवमीं की पूजा के लिए लोग इकट्ठे हुए थे। इस दौरान वहां भारी मात्रा में भीड़ जमा हो गई और लोग बावड़ी की छत पर चढ़ गए। ज्यादा भार होने की वजह से बावड़ी की छत धंस गई और करीब 25 लोग इसमें गिर गए। इनमें महिला,पुरुष और बुजुर्गों के साथ बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद हाहाकार मच गया और जैसे-तैसे लोगों को निकालने में जुटे है। लोगों को रस्सियां डालकर लोगों को निकाला गया। हालांकि, बावड़ी में पानी होने के चलते रेस्क्यू अभियान में दिक्कत हुई।