भक्तों ने नवरात्रि के नवें दिन कन्या पूजन के साथ मां का लिया आशीर्वाद, गलियों और गांव में कन्याओं का टोटा, उन्हें अपने घर ले जाने के लिए लायलित रहे लोग (देखें वीडिओ)

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

नवरात्रि के 9वें दिन कन्या पूजन की धूमधाम रही. 9 कन्याओं को उनके चरण धोने के बाद उनसे सुख संपदा का आशीर्वाद लेने के बाद उन्हें शुद्ध सात्विक भोजन कराने की परंपरा रही है.

कॉलोनियों और गांव में कन्याओं की ढूंढ खोज होने लगी सभी सब सबसे पहले अपने घर बुलाकर उनके चरण धोकर पूजा कराने और भोजन कराने के लिए लायलित थे.लेकिन कन्याओं को बुलाने वालों की संख्या इतनी अधिक थी कि कन्याएं उनके घर पर जाकर भोजन ही नहीं कर पा रही थी कि दूसरे घर वाले आकर उनके लिए आगृह कर रहे थे कि हमारे घर भी आ जाइए.

यह समझिए एक अनार सौ बीमार वाली कहानियां थी सभी गलियों और गांव में कन्याओं को भोजन कराने के लिए हो रहे क्योंकि इसी दिन सभी अपने 9 दिनों के व्रतों का उद्यापन करते हैं.

नवरात्रि के नव दिन नव कन्याओं की पूजा के बाद अपने व्रत का उद्यापन कराते लोग

कन्याओं के चरण धोकर उन्हें चंदन डोली लगाकर तथा माताजी की चुनरी उड़ा कर उनका सम्मान करते हैं तथा सुख समृद्धि की कामना मां के नौ रूपों को कन्या में देखते हुए उनकी पूजा करते हैं.

ADVERTISEMENTS