उत्तराखंड Cabinet Minister Rekha Arya के पति गिरफ्तार, जेल जाते-जाते खोले बड़े राज

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
Cabinet Minister Rekha Arya husband arrested, Cabinet Minister Rekha Arya husband arrested
Source: Google

Cabinet Minister Rekha Arya: उत्तराखंड की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को देहरादून पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने झांसी (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS

आरोपी पति के खिलाफ खुद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जान से मारने की साजिश रचने, घरेलू उत्पीड़न और धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद से फरार चल रहे साहू को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर सुद्धोवाला जेल भेज दिया है।

Rekha Arya द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या (Rekha Arya) ने देहरादून के कैंट थाने में दर्ज कराई एफआईआर (FIR) में अपने पति गिरधारी लाल साहू पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति उनकी हत्या करने की गहरी साजिश रच रहे थे, जिसके सबूत के तौर पर उन्होंने एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग का भी हवाला दिया है,

जिसमें उनके पति किसी अन्य महिला से उनकी हत्या करने के संबंध में बात कर रहे थे। मंत्री का कहना है कि जब उन्होंने अपने पति के अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंधों का विरोध किया, तो उनके साथ लगातार मारपीट और गाली-गलौज की गई तथा उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

इसके अलावा, रेखा आर्या (Rekha Arya) ने आरोप लगाया कि गिरधारी लाल ने उनके ही सरकारी आवास पर स्टाफ कर्मियों के सामने उनके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उन्हें अपमानित किया, जिसके कारण इस मामले में पुलिस द्वारा एससी/एसटी एक्ट (SC/ST Act) के तहत भी कार्रवाई की गई है।

वित्तीय धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आरोपी ने फर्जी हस्ताक्षर और जाली (कूट रचित) दस्तावेजों के सहारे उन्हें उनकी ही कंपनियों के निदेशक (डायरेक्टर) पद से हटाने की कोशिश की। रेखा आर्या ने यह भी खुलासा किया कि साल 2004 में शादी के वक्त गिरधारी लाल ने अपनी पहली शादी और बच्चों की बात छिपाई थी, जिसका पता उन्हें अपने बच्चों के जन्म के बाद चला।

आरोपी पति गिरधारी लाल साहू का पलटवार

गिरफ्तारी से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर और गिरफ्तारी के बाद मीडिया के सामने गिरधारी लाल साहू ने खुद को बेगुनाह बताते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या (Rekha Arya) पर बेहद गंभीर जवाबी आरोप लगाए हैं। साहू ने मंत्री पत्नी द्वारा जारी की गई कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग को पूरी तरह से नकली बताते हुए दावा किया कि इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक के जरिए तैयार (AI-generated) किया गया है,

ताकि उनके वैवाहिक जीवन को खराब किया जा सके। उन्होंने गोलू देवता की कसम खाते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी अपनी पत्नी का उत्पीड़न नहीं किया और न ही उन्हें गाली दी।

रेखा आर्या (Rekha Arya) पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए गिरधारी लाल ने दावा किया कि मंत्री के पास लगभग 210 करोड़ की अवैध और बेनामी संपत्ति है, जिसकी निष्पक्ष जांच के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भी लिखा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रेखा आर्या घमंड में चूर हैं और उन्हें लगता है कि वह हमेशा मंत्री पद पर बनी रहेंगी।

शनिवार को जब पुलिस टीम उन्हें कोर्ट में पेश करने ले जा रही थी, तब मीडिया के कैमरों के सामने लंगड़ाते हुए गिरधारी लाल साहू ने कहा, “अगर मेरे जेल जाने से मेरी बीवी को खुशी मिलती है, तो मुझे कोई शिकायत नहीं है, मैं इसके लिए तैयार हूं।

ADVERTISEMENTS