युवक पर झपटा गुलदार, दराती से किया पलटवार भागा दुम दबाकर

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

युवक के साहस की क्षेत्रीय लोगों एवम वन विभाग ने भी की सराहना

हलद्वानी एसकेटी.कॉम
लामाचौड क्षेत्र में गुलदार का आतंक बना हुआ है लगातार घरों में घुसने की घटनाओं के बाद आज लामाचौड़ के जयपुर पाडली गांव में घास काट रहे सतीश चंद्र पडलिया पर झपट गया। युवक ने हिम्मत दिखाते हुए दराती से गुलदार का हमला कर दिया और गुलदार वहां से फरार हो गया ।

सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे फॉरेस्टर डीपी टम्टा ने बताया कि सूचना पर पूरी टीम यहां पर पहुंची है और सघन गस्त शुरू कर दी है । गुलदार के यहां पर आने की सूचना लगातार है जिसके चलते फॉरेस्ट विभाग सक्रिय रहता है।

वही सतीश चंद्र पडलिया के बड़े भाई समाजसेवी विशंभर पलडिया ने बताया क्षेत्र में गुलदार का आतंक बना हुआ है घरों और खेतों में घुसने के अलावा अब यह लोगों पर भी हमला करने लगा है वन विभाग को चाहिए कि वह यहां पर हमेशा चौकसी रखें और कुछ जगह पर जहां पर उनकी आवाज अभी ज्यादा है वहां पर पिंजरा भी लगाना चाहिए ताकि लोगों को किसी प्रकार की जनहानि न हों।

ADVERTISEMENTS