Bank Holiday Today 10 November: आज मंगलवार को आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद? चेक करें RBI की राज्यवार छुट्टियों की पूरी लिस्ट

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Bank Holiday Today 10 November 2026: गोवर्धन पूजा और बलिप्रतिपदा के अवसर पर आज 10 नवंबर को अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, देहरादून और गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे. जानिए अपने शहर का हाल और ऑनलाइन सेवाओं की डिटेल.

RBI bank holiday calendar November 2026 Bali Pratipada
आज 10 नवंबर को बलिप्रतिपदा / गोवर्धन पूजा / विक्रम संवत नया वर्ष (बेस्टु वरस) के अवसर पर कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रखी गई है. (फोटो – एआई)

दीपावली और त्योहारों के इस सीजन में देश भर के अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टियां जारी हैं. सोमवार के बाद आज मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को भी कई राज्यों में त्यौहारों और स्थानीय उत्सवों के कारण बैंकों में अवकाश घोषित किया गया है. ऐसे में अगर आप आज बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने के लिए शाखा (Branch) जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार, आज देश के चुनिंदा शहरों और राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. जान‍िये आज आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद, और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का हाल क्या रहेगा.

ADVERTISEMENTS

आज (10 नवंबर) को बैंक बंद क्यों हैं?

आज 10 नवंबर को बलिप्रतिपदा / गोवर्धन पूजा / विक्रम संवत नया वर्ष (बेस्टु वरस) के अवसर पर कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रखी गई है. भगवान श्री कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की पावन स्मृति में गोवर्धन पूजा मनाई जाती है. बलिप्रतिपदा को लेकर पौराणिक मान्यता है क‍ि राजा बलि अपनी प्रजा के बीच लौटे थे. वहीं बेस्टु वरस (Bestu Varas) यानी आज गुजरात में नए गुजराती साल (विक्रम संवत) की शुरुआत होती है.

किन-किन शहरों में आज बंद रहेंगे बैंक?
RBI के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, 10 नवंबर को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट (Negotiable Instruments Act) के तहत नीचे दिए गए राज्यों और शहरों में बैंक शाखाएं पूरी तरह बंद रहेंगी:

  • गुजरात: अहमदाबाद
  • महाराष्ट्र: मुंबई , नागपुर और बेलापुर
  • कर्नाटक: बेंगलुरु
  • उत्तराखंड: देहरादून
  • सिक्किम: गंगटोक

बता दें क‍ि दिल्ली, यूपी, बिहार और अन्य राज्यों में जहां आज यह त्योहार स्थानीय स्तर पर सार्वजनिक छुट्टी के रूप में घोषित नहीं है, वहां बैंक सामान्य रूप से कामकाज करेंगे.

क्या आज ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी?
भले ही आपके शहर में physical बैंक शाखाएं बंद हों, लेकिन आपकी सहूलियत के लिए सभी डिजिटल सेवाएं 24×7 चालू रहेंगी. यूपीआई (UPI), नेट बैंकिंग (Net Banking) और मोबाइल ऐप (Mobile Banking) के जरिए आप आसानी से पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं. एटीएम (ATM) से कैश निकालने और जमा करने की सेवा चालू रहेगी. हालांकि, चेक क्लियरिंग (Cheque Clearance) और ब्रांच में जाकर किए जाने वाले काउंटर वर्क आज प्रभावित रहेंगे.

कल (11 नवंबर) भी कई शहरों में बंद रहेंगे बैंक
10 नवंबर के बाद कल बुधवार, 11 नवंबर को भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा और निंगोल चक्काउबा के मौके पर फिर कई शहरों में छुट्टी रहेगी. 11 नवंबर को गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, लखनऊ, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद रहेंगे

ADVERTISEMENTS