Weather Update: 17 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट; IMD की ताजा अपडेट
Weather Update: एक सक्रिय ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण, देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 17 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 किमी/घंटा तक की तेज हवाएं चलने की संभावना है।
New Delhi, (Weather Update): आज गोवर्धन का पर्व है और इस बीच आज का वेदर लोगों को परेशान कर सकता है। भारत के कई हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 17 राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट है।
बात करें कुछ इलाकों की तो हवा की गति 40 से 70 किमी/घंटा पहुंच सकती है। दक्षिण भारत में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका जताई है।
IMD ने माहे और केरल के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी दी है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। उत्तर भारत में, एक ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ (पश्चिमी विक्षोभ) के हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिससे आवे वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश देखने को मिल सकती है।
केरल और तमिलनाडु के मौसम का हाल
तमिलनाडु में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। 24 छंटों में थूथुकुडी में 10 सेमी बारिश दर्ज की गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 10 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में तेज बारिश होने की उम्मीद जताई है। इसी दिन केरल और माहे में भी बारिश हो सकती है, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद हैं।
दिल्ली के मौसम की ताजा अपडेट
वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता चिंता का विषय बनी हुई है। राजधानी में सर्दियों की आहट के साथ जिसकी पहचान हल्की ठंड से हो रही है सुबह और रात के समय मौसम ठंडा होता जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज मंगलवार (10 नवंबर) सुबह 6:00 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 311 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ (very poor) श्रेणी में आता है। कुछ इलाकों में तो AQI का स्तर 400 के पार भी चला गया है। कोहरे और प्रदूषण के मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।
यूपी और बिहार में मौसम कैसा रहेगा?
उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ और शुष्क रहने की उम्मीद है। हालांकि, सुबह के समय कई जिलों में हल्का कोहरा छा सकता है। 11 नवंबर को मेरठ, शामली, सहारनपुर और वाराणसी समेत कई जिलों में कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं, बिहार में आज मौसम सामान्य रहेगा। पटना, गया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और भागलपुर समेत ज्यादातर जिलों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
पंजाब के मौसम का हाल
नवंबर का दूसरा हफ्ता शुरू हो जाने के बावजूद, पंजाब और चंडीगढ़ में अभी तक ठंड बहुत ज्यादा नहीं बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज (10 नवंबर) इस इलाके में मौसम शुष्क रहेगा। 12 और 13 नवंबर को कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
हिमाचल के मौसम का हाल
बात करे हिमाचल प्रदेश की तो यहां के मौसम में भी बड़ा बदलाव आज से देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने संकेद दिया है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। जिसके चलते 10 से 15 नवंबर के बीच हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में धीरे-धीरे बारिश हो सकती है।
उत्तराखंड के मौसम का हाल
उत्तराखंड में बारिश को 10 नवंबर के लिए कोई विशेष मौसम विभाग ने चेतावनी नहीं दी है। लेकिन मौसम विभाग ने 12 और 13 नवंबर के लिए राज्य के कुछ हिस्सों में थोड़ी बहुत बारिश का अनुमान जताया है।
जम्मू-कश्मीर में मौसम का हाल
बात करें जम्मू-कश्मीर की तो यहां आने वाले दिनों में वेदर का हाल बेकार हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ इलाकों में 10 और 11 नवंबर को कुछ इलाकों में वर्षा हो सकती है। बारिश की गतिविधियां 12 और 13 नवंबर को तेज होने की संभावना है। इस दौरान, कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
सात राज्यों में बारिश का अलर्ट
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में 9 से 12 नवंबर के बीच कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में 10 और 11 नवंबर के लिए बिजली गिरने और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, 11 नवंबर को इन राज्यों के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की भी संभावना है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


