Michael Gambon: नहीं रहे ‘हैरी पॉटर’ के ‘डम्बलडोर’, सर माइकल गैंबोन का 82 की उम्र में हुआ निधन

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Michael Gambon: हॉलीवुड फिल्म ‘हैरी पॉटर’ के प्रिंसिपल एल्बस डंबलडोर यानी की सर माइकल गैंबोन अब इस दुनिया में नहीं है। 82 की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस दुखद खबर की जानकारी उनकी पत्नी आउट बेटे ने साझा की। परिवार के साथ अभिनेता के फैंस को भी काफी बड़ा झटका लगा है।

ADVERTISEMENTS

हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें’
अभिनेता सर माइकल की पत्नी ने उनके निधन की जानकारी मीडिया को दी। जिसमें उन्होंने कहा की “ सर माइकल गैंबोन के निधन की खबर देते हुए हम अत्यंत दुखी है। वो एक बेहतरीन पति और पिता थे।” आगे उन्होंने बताया की अभनेता की मौत निमोनिया बीमारी के चलते हुई है।
बीमारी की वजह से वो अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टर के तमाम प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया ना जा सका। आगे उन्होंने सभी से इस मुश्किल घडी में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने का आग्रह किया। साथ ही समर्थन और प्यार के लिए धयानवाद दिया।

‘हैरी पॉटर’ से हुए मशहूर
फिल्मों के साथ अभिनेता सर माइकल थिएटर्स में भी काम करते थे। माइकल ने पिंटर, एक्बोर्न और बेकेट आदि नाटकों ने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता। इसके अलावा उन्होंने हैरी पॉटर की फिल्मों में भी अभिनय किया। इस फिल्म सीरीज से वो दुनिया भर में अपने ‘डम्बलडोर’ के किरदार से फेमस हुए।

ADVERTISEMENTS