#theif. एक चोर ऐसा भी, चोरी करने से पहले रहता है घंटो भूखा, महंगी कारों का शौकीन, बड़ी चोरी कर फरार

ख़बर शेयर करें

देश भर में चोरी के कई किस्से आपने सुने होंगे। बड़े-बड़े चोर कैसे बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं इसका ताजा मामला दिल्ली से सामने आया है। हाइप्रोफाइल चोर लोकेश श्रीवास उर्फ गोलू का चोरी करने का तरीखा भी अनोखा है। वह आराम से वारदात को अंजाम देता है। चोरी की वारदात करने से पहले वह घंटो भूखा रहता है।

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार दिल्ली के उमराव सिंह ज्वेलर्स में वारदात के दौरान वह 20 घंटे भूखा रहा था। निजामुद्दीन के जंगपुरा में स्थित उमराव सिंह ज्वेलरी शोरूम में उसने कोल्ड डिंक्र पीकर 20 घंटे निकाले। उसने बताया कि वह वारदात करने से पहले पूरी रेकी करता है और लोगो से पूरी जानकारी लेता है। आरोपी महंगी कारों का शौकीन है। इसके पास से थार कार बरामद की गई है।

घटनास्थल पर नहीं छोड़ता सबूत
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक तेलंगाना में इसने जो 40 किलो सोना चुराया था। उस दौरान वह वहां इमारत में 24 घंटे भूखा रहा था। वह तसल्ली के कई घंटो तक वारदात को अंजान देता है। इसके साथ ही वह घटनास्थल पर कोई सबूत नहीं छोड़कर आता है।

ऐसे की ज्वैलरी की चोरी
दिल्ली में चोरी की घटना को उसने कुछ इस तरह अंजान दिया। सबसे पहले वह रविवार की सुबह जंगपुरा में शोरूम की रैकी करने गया था। यहां पर ये कई घंटे रहा था। इसके बाद वह कहीं चला गया। रात के समय वह शोरूम के बाहर किसी व्यक्ति से बात करता है। इसके बाद शोरूम में अंदर चला गया। अंदर जाकर इसने सीसीटीवी तोड़ दिए थे। इसके बाद इसने स्ट्रांग रूम काटा। मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के मुताबिक चोर लोकेश रविवार रात करीब 11.45 में उमराव सिंह शोरूम में घुसा था। इसके बाद वह सोमवार शाम करीब 7.30 मिनट पर शोरूम से बाहर निकल रहा था। इस दौरान उसने कुछ खाया पिया नहीं। केवस शोरूम में रखे फ्रिज में कोल्ड ड्रिंक पीकर उसने पूरी रात गुजारी। सोमवार 25 सितंबर को वह चोरी कर आभूषण के साथ शोरूम से बाहर निकला। ऑटो से कश्मीरी गेट पहुंचा। जहां से उसने छत्तीसगढ़ के लिए वोल्वो ली।

छत्तीसगढ़ पुलिस की गिरफ्त में चोर
पुलिस की छानबीन में पता चला कि 10 दिन पहले उसने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की स्मृति नगर पुलिस चौकी से कुछ मीटर की दूरी पर ही एक कमरा किराए पर लिया था। इसी दौरान बिलासपुर पुलिस कवर्धा से ही उसका पीछा कर रही थीं और इसी के चलते उसे भिलाई से पकड़ लिया था। अब वह छत्तीसगढ़ पुलिस की गिरफ्त में हैं।