#Kaveri #water कावेरी जल विवाद में ये राज्य बंद, बस टर्मिनल पर पसरा सन्नाटा, स्कूल में छुट्टी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

कावेरी जल विवाद को लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। आज कर्नाटक में कई संगठनों ने कर्नाटक में बंद बुलाया है। विभिन्न संगठन सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।

ADVERTISEMENTS

बस टर्मिनल पर पसरा सन्नाटा
इस दौरान कर्नाटक में बीएमटीसी और केएसआरटीसी बस टर्मिनल पर सन्नाटा पसरा है। मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार ट्रैफिक कंट्रोलर चंद्रशेखर ने कहा कि बसों के शेड्यूल और रूट में कोई बदलाव नहीं हुआ है, फिर भी लोग नहीं आ रहे हैं। जबकि शहर में बसें चालू हैं।

कावेरी नदी का पानी तमिलनाडु को देने का विरोध
मामले में जानकारी के अनुसार कन्नड़ समर्थक और किसान संगठनों के कावेरी नदी का पानी तमिलनाडु को दिए जाने के विरोध में शुक्रवार को कर्नाटक बंद बुलाया है। वहीं विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी और जनता दल ने भी बंद को अपना समर्थन दिया है। साथ ही होटलों, ऑटोरिक्शा और कार चालकों के संघों ने भी बंद का समर्थन दिया है। इस बीच राज्य के परिवहन विभाग ने सरकारी परिवहन निगमों को अपनी सेवाएं जारी रखने का निर्देश दिया है।

ADVERTISEMENTS