ममता की मजबूरी- डेढ़ माह के शिशु को मंदिर में छोड़ माँ फरार

ख़बर शेयर करें

शिशु को अपने कब्जे में लेती पुलिस। क्या सामाजिक संगठन ऐसे लोगो को की काउंसलिंग करेंगें।

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

भवाली एसकेटी डॉटकॉम

ADVERTISEMENTS

आखिर मां की क्या मजबूरी थी कि उसने अपने लहू के जिगर को मंदिर में छोड़ दिया और वहां से वह गायब हो गई। पर्वतीय क्षेत्रों में ऐसा कम ही देख जाता है।यह मामला रामगढ़ के सालड़ी मंदिर का है जहां पर पूजा करने के लिए आई महिलाओं को मंदिर यह परिक्रमा के स्थल पर डेढ़ महीने का बच्चा रोता हुआ मिला।

महिलाओं ने मंदिर प्रशासन को शिशु के माइन केबारे में बताया उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची खैरना चौकी की पुलिस ने बच्चे के स्वास्थ्य जांच के लिए उसे पहले भवाली लाया गया जहां वह स्वस्थ पाया गया इसके बाद उसे सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया है जहां बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार एक 24- 25 वर्ष की महिला मंदिर में अपने शिशु के साथ आई मंदिर में पूजा के बाद उसने शिशु को वहीं छोड़ वहां से गायब हो गई। पुलिस बच्चे को अस्पताल भेजकर अब उस महिला की तलाश में लगी हुई है। इसके अलावा इस बात की चर्चा भी रही कि आखिर किस मजबूरी के चलते उसने अपने शिशु को मंदिर में छोड़ दिया होगा।

ADVERTISEMENTS