जब बिठौरिया की महिलाओं ने घेर दी एसडीएम की गाड़ी

ख़बर शेयर करें

एसडीएम को गाड़ी छोड़कर जाना पड़ा

हलद्वानी skt. com

हल्द्वानी में आज उसे समय माहौल बड़ा गरमा गया जब रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर कई दर्जनों महिलाएं तहसील में पहुंची जहां उन्होंने एसडीएम हमें रास्ता दो के नारे लगाए ।

इस दौरान वहां पर तहसीलदार और एसडीएम और तहसीलदार वार्ता हुई तो एसडीएम ने कहा कि वह रिपोर्ट देखने के बाद ही इस पर निर्णय लेंगी

एसडीएम की गाड़ी को रोकती महिलाएं

लेकिन महिलाएं अपनी जिद पर खड़ी थी उन्होंने गाड़ी में बैठी एसडीएम के सामने खड़ी हो गई और एसडीएम की गाड़ी को आगे नहीं बढ़ने दिया काफी देर तक जद्दोजहद जहर के बाद जब महिलाएं गाड़ी के आगे से नहीं हटी तो एसडीएम गाड़ी से उतरकर पैदल ही अपने कार्यालय एसडीएम कोर्ट की ओर चल दी ।

महिलाएं एसडीएम के पीछे-पीछे एसडीएम कोर्ट तक गई लेकिन जब वहां भी उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वह डीएम कैंप में पहुंची जहां उन्हें जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बन्द हुए रास्ता खुलवाने की मांग की।

जिलाधिकारी ने एसडीएम को इस मामले में पटवारी और कानूनगॉ को भेजने की हिदायत दी तथा अगर रास्ता सरकारी है तो उसे बलपूर्वक खोलने की भी निर्देश दिए ।

वही एक बात और खुलकर सामने आई जब पटवारी जितेंद्र सिंह की बात सामने आई तो पता चला जितेंद्र सिंह जिन्होंने इस मामले की जांच की वह स्वयं इस मामले में एक पक्ष है तो इसलिए जिलाधिकारी ने दूसरे पटवारी को तथा कानून को जांच करने के निर्देश दिए और जांच रिपोर्ट तलब की