नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान

ख़बर शेयर करें

हलद्वानी skt.कॉम

विकासखंड हल्द्वानी पनियाली ग्राम पंचायत उप प्रधान के चुनाव संपन्न हुए ।यहां प्रधान कपिल सिंह देव का प्रधान निर्वाचित हुए थे। तब कोरम पूरा नही होने के चलते उप प्रधान का चुनाव नही हुआ था।

अब उप प्रधान के लिए हुए इस उप चुनाव में नारायण सिंह मनराल निर्विरोध चुन लिए गए। नारायण सिंह मनराल को लोगों ने इस तरह से पसंद किया कि कोई भी उनके खिलाफ चुनाव में खड़ा होने का साहस नहीं दिखा पाया।

कई लोगों ने इस चुनाव में खड़े होने का प्रयास किया तथा नामांकन भी भरा लेकिन उन्हें कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं मिला जो उनके समर्थक और अनुमोदक हो सके जिसके चलते उनका पर्चा निरस्त हो गया और नारायण सिंह मनराल निर्विरोध उप प्रधान चुने गए ।

गांव के लोगों के द्वारा निर्विरोध चुने जाने पर उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों ने उन पर भरोसा जताया है वह लोगों की उम्मीद पर खडा उतरने का प्रयास करेंगे ।

नारायण सिंह मनराल सामाजिक रूप से काफी ख्याति प्राप्त है जिसकी वजह से विपक्षियों को नामांकन करने का मौका तक भी नहीं मिल पाया।।

उनके उप प्रधान बने पर भाजपा नेता प्रमोद सिंह तोलिया पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जिला बेला तोलिया ,खीम सिंह सामंत, यतेंद्र सुयाल रमेश बहुगुणा, पार्षद प्रमोद पंत मोहन पपनै, अंकित तोलिया ,मुकेश सुयाल, वीरेंद्र सिंह खाती दिलीप सिंह बिष्ट कमल किशन पांडे समेत सैकड़ो लोगों ने उन्हें बधाई दी है