हल्द्वानी के दो अलग-अलग इलाकों में 2 युवकों ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में दो अलग-अलग मामलों में दो युवकों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है बता दें कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है बता दें कि मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र का है यहां पर अलग अलग दो युवकों ने पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने वाले दोनों युवक मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे।

ADVERTISEMENTS

पहला मामला गौलापार के देवलतल्ला कुंवरपुर इलाके का है जहां किराए में रहने वाला उत्तर प्रदेश बिजनौर का रहने वाला 21 वर्षीय युवक जुनेद ने घर में ही फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।और वही दूसरा मामला दमुवाढुंगा का है।यहां पर रहने वाले 24 वर्षीय अजय कुमार नाम के एक युवक ने घर में पंखे से लटककर जान दे दी।काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा का कहना है कि दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है , पुलिस जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS