हलद्वानी -बड़ा हादसा तेज रफ्तार स्कोर्पियो ने 4 घरों के चिराग बुझा दिए

ख़बर शेयर करें

तीन पानी बायपास की घटना टक्कर इतनी तगड़ी की गाड़ी के पहिए भी छिटग गए

गाड़ी में नैनीताल के ज्योलीकोट स्थित नैंसी कान्वेंट के निदेशक डॉ संजय सिंह बैठे थे ड्राइवर समेत हिरासत में

हल्द्वानी। गौलापार-तीनपानी फ्लाईओवर पर शनिवार रात करीब दस बजे भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने फ्लाईओवर के ऊपर खड़े चार दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में चारों की मौत हो गई। जिस गाड़ी से हादसा हुआ, उसकी पिछली सीट पर नैनीताल में ज्योलीकोट स्थित नैंसी कान्वेंट के निदेशक डॉ. संजय सिंह बैठे थे और गाड़ी उनका चालक पहदान खान चला रहा था।


चारों रात में तीनपानी फ्लाईओवर के ऊपर खड़े थे। रात करीब दस बजे बरेली की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो के चालक ने नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार वाहन चारों युवकों को कुचलते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया। साथ ही उनकी स्कूटी भी वाहन के नीचे दब गई।

हादसे के बाद पुलिस ने चारों घायलों को तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने राहुल, शिवम व अंशु को मृत घोषित कर दिया। जबकि आदित्य ने भी देर रात दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो के पहिये तक उखड़कर छिटक गए