पति की यह रोज-रोज की मार से तंग आकर पत्नी ने दी कोतवाली में तहरीर,जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में एक महिला ने अपने पति की रोज की पिटाई से तंग आकर पति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर गुहार लगाई है जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है बता दे कि मामला हल्द्वानी के लालडाँठ इलाके का है जिसमे तहरीर देते हुए पत्नी ने कहा है कि उसका पति राकेश आये दिन उसके साथ मारपीट करता रहता है। घर में होने वाली छोटी—छोटी बातों को लेकर वह एकदम से उग्र हो जाता है तथा उसे बुरी तरह पीटने लगता है।

ADVERTISEMENTS

इस दौरान उसे कई बार चोटें भी आई हैं।पति की रोज—रोज की इन हरकतों से वह तंग आ चुकी है। उनका वैवाहिक जीवन नर्क होता जा रहा है। उसने आरोप लगाया कि बीते दिवस भी उसका पति दुकान में आ धमका और उसके साथ गाली गलौच करने लगा। विरोध पर वह मारपीट पर उतारू हो गया। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिला के लिए लगाए गए आरोपों को देखते हुए जांच को आगे बढ़ाया जाएगा और महिला के पति को कोतवाली में बुलाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS