यहा पति-पत्नी के नशे की लत ने ली पत्नी की जान

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

रायगढ़ जिले से खबर आ रही है शराब पीना भी महिला के लिए कितना खतरनाक हो सकता है ये इस खबर से पता चलता है यहां घरेलू पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी हत्या के समय दोनों नशे में थे जिसके कारण पत्नी अपने को बचा नहीं पाई मौके पर उसकी मौत हो गई

जानकारी के अनुसार, आरोपित पति पत्नी दोनों नशे के आदि थे। पालीडीह जुनापरा निवासी रामप्रसाद सोनार अपनी पत्नी सुखमती सोनार उम्र 60 वर्ष का चरित्र शंका को लेकर 19 तारीख को दोपहर आपास में विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि हत्या के वक़्त दोनो नशे में थे जिसके कारण यह घटना घटित हुई।

आरोपित पति ने बताया कि उसकी पत्नी उसके साथ नही रहती थी, आती जाती रहती थी, वह कल ही आई थी। पति ने बताया कि मैं अंदर खाना बना रहा था और वह बाहर बर्तन धो रही थी, तभी उसे किसी व्यक्ति से बात करता सुना तो बाहर निकला और उससे पूछा कि किससे बात कर रही है। पर वह उस बात को लेकर लड़ने लगी फिर हम दोनों में विवाद बढ़ता चला गया। गुस्से के आकर मैंने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad