सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश जारी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारी, पेंशनर्स, निकाय, निगम, अशासकीय स्कूलों और कॉलेजों में कार्यरत सभी नियमित कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन फीसदी बढ़ा दिया है। इस संबंध में सचिव वित्त से आदेश जारी हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS


बताया जा रहा है कि सरकार ने पहले ही फैसला कर लिया था लेकिन उपचुनावों की आचार संहिता के चलते आदेश जारी नहीं किया गया। मतदान खत्म हुआ तो वित्त विभाग ने इसके आदेश कर दिए हैं।

राज्य सरकार के इस कदम से राज्य के लगभग चार लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। इसमें पेंशनर्स भी शामिल हैं। महंगाई भत्ते में इजाफे से कर्मचारियों के वेतन में एक हजार से लेकर छह हजार रुपये तक की बढ़ोत्तरी होगी। कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता बढ़कर मूल वेतन का 34 प्रतिशत पहुंच गया है।

ADVERTISEMENTS