सगे भाई ने अपनी नाबालिक बहन के साथ की गंदी हरकत,पिता ने मुकदमा किया दर्ज

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी।यहां आरटीओ रोड चौकी क्षेत्र में एक पिता ने अपने ही बेटे के खिलाफ नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब माता-पिता घर में नहीं होते हैं तो आरोपी अश्लील हरकत करता है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS


पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय युवक अपनी 13 वर्षीय बहन के साथ करीब चार-पांच माह से अश्लील हरकतें कर रहा है। पहले परिजन इसे हंसी-मजाक समझते रहे, लेकिन उनके बाहर जाते ही युवक बहन के साथ दुष्कर्म का भी प्रयास करने लगा। जब एक दिन नाबालिग बेटी ने उन्हें यह बताई तो माता-पिता ने बेटे को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद भी वह नहीं सुधरा। अब पिता ने बेटे के खिलाफ मुखानी थाना पुलिस को तहरीर दी है। आरोपित युवक कुछ काम नहीं करता है, इसलिए घर पर ही रहता है। एसओ दीपक बिष्ट ने बताया युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS