Election 2024 : पहले मतदान फिर दूजा काम, उत्तराखंड में दस से ज्यादा दूल्हा-दुल्हन पहुंचे वोट देने, देखें तस्वीरें

ख़बर शेयर करें

राज्य में आज लोकतंत्र के महापर्व के लिए मतदान जारी है। लोग सुबह सात बजे से ही मतदान के लिए केंद्रों पर भीड़ नजर आ रही है। इसी बीच कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जो ये संदेश दे रही हैं कि पहले मतदान फिर दूजा काम।

Ad
Ad

दस से ज्यादा दूल्हा-दुल्हन पहुंचे वोट देने

उत्तराखंड में कई दूल्हा और दुल्हन वोट देने के लिए पहुंच रहे हैं। जहां कहीं दुल्हन विदाई से पहले वोट देने पहुंची तो कहीं दूल्हा सात फेरों से पहले वोट देने के लिए पहुंचा। वहीं कहीं पर दूल्ह-दुल्हन एक साथ वोट देने के लिए पहुंचे।

ELECTION 2024
वोट देने पहुंचा दूल्हा ——-

विदाई से पहले वोट देने पहुंची दुल्हन

लालकुआं के हल्दूचौड़ क्षेत्र में शादी के बाद विदाई होने से पहले एक दुल्हन ने अपना वोट डाला जिसके बाद वह अपने ससुराल सोमेश्वर के लिए विदा हुई। गायत्री ने सभी लोगों से अपील भी की है कि सभी काम बाद में करें सबसे पहले वोट डालें क्योंकि वोट डालना बहुत जरूरी है। इसलिए सभी को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए।

हल्द्वानी में विदाई से पहले मतदान करने पहुंची नई-नवेली दुल्हन
विदाई से पहले दुल्हन ने दिया वोट———

दूल्हा-दुल्हन एक साथ पहुंचे वोट देने

नैनीताल जिले के लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र के दैलिया मतदान केंद्र पर दूल्हा-दुल्हन एक साथ वोट देने के लिए पहुंचे। दोनों ने मतदान कर इस लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई। इसके साथ ही पौड़ी गढ़वाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय रणाकोट में दुल्हन ने भी वोट डाला।

ELECTION 2024
शादी के बाद वोट देने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन ——-

टिहरी जोड़ा पहुंचा वोट देने

टिहरी में भी दूल्हा-दुल्हन ने मतदान किया। इसके साथ ही पौड़ी से लेकर हरिद्वार तक कई नवविवाहित जोड़ें मतदान केन्‍द्रों में मतदान के लिए पहुंचे। तो कहीं दूल्हा बारात ले जाने से पहले तो कहीं दुल्हन सात फेरों से पहले मतदान के लिए पहुंची।

ELECTION 2024
मतदान के लिए पहुंचा जोड़ा ——–
ELECTION 2024
बारात ले जाने से पहले मतदान के लिए पहुंचा दूल्हा—