उत्तराखंड में खून के रिश्तों का क़त्ल: पिता ने अपने ही बेटे पर किया सब्बल से वार, जेवरात लेकर फरार

उत्तराखंड के रुद्रपुर में पिता ने पारिवारिक विवाद के बीच अपने ही बेटे पर लोहे की सब्बल से कई वार कर दिए। जिसके बाद आरोपी घर से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए।
पिता ने अपने ही बेटे पर किया सब्बल से वार
घटना रुद्रपुर के इंदिरा कालोनी की है। घटना 22 नवम्बर की शाम 6 बजे की है। विक्की पुत्र सुरेश कुमार नई पुलिस को मामले की तहरीर दी है। विक्की के अनुसार उसका बड़ा भाई अनिल घर पर सो रहा था। इसी दौरान उनके पिता सुरेश ने लोहे की सब्बल से उसके सिर पर कई वार कर दिए। हमले में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया।
नकदी और जेवरात लेकर फरार हुआ आरोपी पिता
हादसे की जानकारी मिलते ही विक्की अपने भाई को लेकर अस्पताल लेका पहुंचा। फिलहाल अनिल की हालत नाजुक बनी हुई है। विक्की ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद उसके पिता घर में रखे करीब 50 से 60 हजार रुपए , दो तोला सोना और 100 ग्राम चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


