हल्द्वानी में दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला, 11 माह के मासूम के सामने विवाहिता से मारपीट!

हल्द्वानी में दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला, 11 माह के मासूम के सामने विवाहिता से मारपीट! सतवाल हाउस का मामला, पति समेत पांच लोगों पर आरोप
हल्द्वानी में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में विवाहिता हिमानी बिष्ट ने अपने पति और ससुराल पक्ष के चार अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर मारपीट, दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
कहां का है मामला?
पीड़िता की शिकायत के अनुसार, यह मामला हल्द्वानी में सतवाल पेट्रोल पंप के पास स्थित सतवाल हाउस का है। हिमानी बिष्ट का विवाह 3 दिसंबर 2024 को गजेंद्र सिंह सतवाल के साथ प्रेम विवाह के रूप में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति गजेंद्र सिंह सतवाल, ससुर राजेंद्र सिंह सतवाल, सास गंगा उर्फ मुन्नी सतवाल और ननद कामिनी सतवाल व दीपा बिष्ट दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहे।
तहरीर में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पड़ोस में एक युवक की शादी में 10 लाख रुपये कीमत की कार दहेज में आने के बाद ससुराल पक्ष ने उसे और अधिक परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप है कि 21 जनवरी 2026 को उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई तथा उसे और मायके वालों को जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया गया।
पीड़िता के मुताबिक, सितंबर 2026 में पति ने माफी मांगकर उसे वापस घर बुलाया, लेकिन इसके बाद भी ससुराल पक्ष के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।
11 माह के मासूम के सामने मारपीट का आरोप
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 23 नवंबर 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे पति, ससुर और अन्य लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर पति गजेंद्र सिंह सतवाल ने कथित तौर पर उसके 11 माह के बेटे जय सतवाल के साथ भी मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता का आरोप है कि उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं और वह खून से लथपथ हो गई। जान बचाने के लिए उसे घर से बाहर भागना पड़ा। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए बेस अस्पताल हल्द्वानी लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार और मेडिकल परीक्षण कराया गया।हल्द्वानी स्थानीय समाचार
हिमानी बिष्ट ने पुलिस से पति, ससुर, सास और दोनों ननदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल मामला पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर और लगाए गए आरोपों पर आधारित है। पुलिस की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


