राज्य में अचानक तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले! आदेश जारी, प्रशासन में बड़ा फेरबदल

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें
chhattisgarh 9 tehsildars transferred new postings announced
CM रेखा गुप्ता ने गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर…

राजस्व विभाग के प्रशासनिक कामकाज में बदलाव किया गया है। तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्य विभाजन में संशोधन करते हुए नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत अधिकारियों को अलग-अलग तहसीलों और कार्यालयों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राजस्व विभाग के प्रशासनिक कामकाज में बदलाव किया गया है। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्य विभाजन में संशोधन करते हुए नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत अधिकारियों को अलग-अलग तहसीलों और कार्यालयों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

प्रशासन की ओर से यह बदलाव राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा किए गए स्थानांतरण और संबंधित अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने की रिपोर्ट मिलने के बाद किया गया है। इसके बाद जिला स्तर पर राजस्व अधिकारियों के दायित्वों का नए सिरे से निर्धारण किया गया।

PunjabKesari
PM मोदी से मिले धामी, विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए मांगा…

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार अमित केरकेट्टा को तहसीलदार रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं प्रेरणा सिंह और सौरभ चौरसिया को अतिरिक्त तहसीलदार रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह जयेन्द्र सिंह को तहसीलदार खोरपा (अभनपुर) बनाया गया है, जबकि राममूर्ति दीवान को तहसीलदार धरसींवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सृजन सोनकर को अतिरिक्त तहसीलदार रायपुर के रूप में नई पदस्थापना दी गई है।

तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश

कलेक्टर द्वारा जारी इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के अनुसार कार्यभार संभालना होगा। प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस बदलाव का उद्देश्य राजस्व संबंधी कार्यों के संचालन और तहसीलों में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है। जिले में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्य विभाजन में किए गए इस संशोधन के बाद अब संबंधित क्षेत्रों में राजस्व कार्यों का संचालन नई व्यवस्था के तहत होगा।

ADVERTISEMENTS