Election 2024 : 1 बजे तक 37.33 प्रतिशत हुआ मतदान, इस सीट पर अब तक सबसे कम हुआ मतदान

ख़बर शेयर करें



उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। एक बजे तक प्रदेश में 37.33 प्रतिशत मतदान हुआ है। प्रदेश में आज 83 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बता दें कि प्रदेश में कुल 83,37,914 मतदाता हैं। जिसमें 40,20,038 महिला मतदाता और 43,17,579 पुरूष मतदाता हैं। जबकि 297 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

Ad
Ad

इस सीट पर अब तक सबसे कम हुआ मतदान
दोपहर 1 बजे तक उत्तराखंड में 37.33 प्रतिशत मतदान हुआ है। जहां एक बजे तक सबसे ज्यादा मतदान नैनीताल – उधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर हुआ है तो वहीं सबसे कम मतदान अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर हुआ है। नैनीताल सीट पर 40.46 प्रतिशत मतदान तो वहीं अल्मोड़ा सीट पर 32.60 प्रतिशत मतदान हुआ है।

पांचों लोकसभा सीटों का मतदान प्रतिशत
नैनीताल लोकसभा सीट पर अब तक 40.46 प्रतिशत मतदान हुआ है।
टिहरी लोकसभा पर अब तक 35.29 प्रतिशत मतदान हुआ है।
गढ़वाल लोकसभा पर अब तक 36.60 प्रतिशत मतदान हुआ है।
अल्मोड़ा लोकसभा पर अब तक 32.60 प्रतिशत मतदान हुआ है।
हरिद्वार लोकसभा पर अब तक 39.41 प्रतिशत मतदान हुआ है।
कई स्थानों पर किया गया है मतदान बहिष्कार
प्रदेश में कई स्थानों में मतदान बहिष्कार किया गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में 12 से 13 स्थानों पर मतदान का बहिष्कार किया गया है। कई स्थानों पर लोग सड़क न बनने से नाराज हैं। पौड़ी में बग्याल क्षेत्र में भी लोग वोट डालने नहीं पहुंचे। लेकिन फिर सतपाल महाराज के मनाने से लोग अब वोट डालने जा रहे हैं