नेता प्रतिपक्ष ने निगमकर्मी को जड़ा थप्पड़, पुलिस ने 5 को हिरासत में लिया; कांग्रेसियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें
congress leaders detained after municipal eviction drive
CM रेखा गुप्ता ने गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर…

शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को बुधवार सुबह भारी विरोध का सामना करना पड़ा। फूटी कोठी ब्रिज के नीचे संचालित सब्जी मंडी को खाली कराने पहुंची निगम की कार्रवाई उस समय विवाद में बदल गई, जब सब्जी कारोबारियों और अधिकारियों के बीच जमकर हंगामा शुरू हो गया। विरोध के दौरान महिलाओं ने सब्जियां फेंककर नाराजगी जाहिर की। इसी बीच नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट पर एक निगम कर्मचारी को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है।

ADVERTISEMENTS

इंदौर। शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को बुधवार सुबह भारी विरोध का सामना करना पड़ा। फूटी कोठी ब्रिज के नीचे संचालित सब्जी मंडी को खाली कराने पहुंची निगम की कार्रवाई उस समय विवाद में बदल गई, जब सब्जी कारोबारियों और अधिकारियों के बीच जमकर हंगामा शुरू हो गया। विरोध के दौरान महिलाओं ने सब्जियां फेंककर नाराजगी जाहिर की। इसी बीच नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट पर एक निगम कर्मचारी को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है।

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम की रिमूवल टीम बुधवार सुबह फूटी कोठी ब्रिज के नीचे पहुंची थी। यहां लंबे समय से सब्जी का कारोबार कर रहे लोगों को हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। निगम की टीम ने जैसे ही मंडी खाली कराना शुरू किया, वहां मौजूद व्यापारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होने लगी।

हंगामे के दौरान महिलाओं ने विरोध स्वरूप सब्जियां सड़क पर फेंक दीं। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट और निगम कर्मचारियों के बीच भी विवाद हो गया। आरोप है कि मिमरोट ने एक कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। घटनास्थल पर अफरा-तफरी के बीच एक अधिकारी भी सड़क पर गिर पड़े।

PunjabKesari
PM मोदी से मिले धामी, विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए मांगा…

वहीं, सोनिला मिमरोट ने निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। उनका कहना था कि पुरुष कारोबारियों को भी जबरन घसीटकर ले जाया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया और नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट सहित पांच लोगों को हिरासत में लेकर द्वारकापुरी थाने पहुंचाया।

नगर निगम के रिमूवल अधिकारी शिवराज यादव के अनुसार, टीम ने कार्रवाई करते हुए ब्रिज के नीचे लगी सब्जी मंडी को खाली करा लिया है। उन्होंने संकेत दिए कि सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

मामले को लेकर कांग्रेस ने भी निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे ने कहा कि इस कार्रवाई से करीब साढ़े चार सौ परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन परिवारों के हक की लड़ाई कांग्रेस आगे भी जारी रखेगी। साथ ही उन्होंने पूरी स्थिति के लिए महापौर को जिम्मेदार ठहराया।

फिलहाल फूटी कोठी ब्रिज के नीचे हुई इस कार्रवाई ने शहर की राजनीति को गरमा दिया है। एक तरफ निगम प्रशासन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर अपना पक्ष रख रहा है, तो दूसरी ओर कांग्रेस इसे सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी से जुड़ा मुद्दा बता रही है।

ADVERTISEMENTS