अस्पताल की जिम्मेदारी की चिंता, लेकिन उसकी सेहत ठीक करने के दौरान खुद ही चले गए

ख़बर शेयर करें

टूटी दीवार के मरमत के निरीक्षण के दौरान हुआ हादसा मलबे में दबे डर नवीन डिमरी हुई मौत

चमोली जिले के नारायणबगड़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया।

नारायणबगड़ skt. com

चमोली के नारायण भगत स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को बड़ी अनहोनी घटना हो गई । यहां पर दीवार टूटने के बाद उसकी मरम्मत के दौरान निरीक्षण करते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नवीन डिमरी मलवे की चपेट में आने से दब गए । अफरातफरी मचने के बाद जैसे उन्हें निकाला गया हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया ।

अस्पताल परिसर में वर्षा से क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार की मरम्मत के दौरान सौ मीटर हिस्सा भरभराकर पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. नवीन चंद्र डिमरी के ऊपर गिर गया।

मलबे में दबने से उनकी मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब डा. डिमरी मरम्मत कार्य देखने गए थे।

घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे की है। 25 जून को हुई भारी वर्षा से आए मलबे से अस्पताल की सुरक्षा दीवार का निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।

शनिवार सुबह 11 बजे से इसका मरम्मत कार्य चल रहा था। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. नवीन चंद्र डिमरी (44) ओपीडी के बाद मरम्मत कार्य गए थे।

अचानक दीवार ढहकर उनके ऊपर गिर पड़ी। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें मलबे से बाहर निकालकर पीएचसी नारायणबगड़ पहुंचाया।

यहां तैनात डा. रिया घिल्डियाल ने स्थिति को गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

12 वर्ष से तैनात थे

मूल रूप से गोपेश्वर के देवलधार निवासी डा. नवीन चंद्र डिमरी ने वर्ष 2014 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ में संविदा चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। वर्ष 2016 में उन्हें चिकित्सा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।